जयपुर

Rajasthan Jal Jeevan Mission: राजस्थान में जल्द शुरू होगा JJM का दूसरा चरण, हर गांव तक पहुंचेगा पानी

Jal Jeevan Mission update: राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा दिया है।

2 min read
Mar 18, 2026
दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में हुआ एमओयू। फोटो: सोशल

जयपुर। राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा दिया है। राजस्थान जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नई गाइडलाइन के अनुसार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। ऐसे में साफ है कि अब राजस्थान में जल जीवन मिशन का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा।

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की मौजूदगी में मंगलवार को नई दिल्ली में हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अखिल अरोड़ा सहित अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर के विकास प्रोजेक्ट बने आफत! खुदी सड़कें और अधूरे काम से लोग परेशान, कब होगा समाधान?

केंद्र से अनुमति के बाद एमओयू साइन

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

केंद्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा।

हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा पानी

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

2019 में शुरू हुआ था जेजेएम का पहला चरण

राजस्थान में वर्ष 2019 में जेजेएम का पहला चरण शुरू हुआ था। जिसमें बड़ा घोटाला हुआ था। जिसकी जांच एसीबी, सीबीआई और ईडी कर रही है। जेजेएम घोटाले में कांग्रेस के तत्कालीन जलदाय मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिलहाल, वे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हैं। वहीं, करोड़ों रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपी रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी एसीबी की गिरफ्त से दूर है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Bypass Project: जयपुर के शाहपुरा में बनेगा 25KM लंबा नया बाइपास, शेखावाटी का सफर होगा आसान

Also Read
View All

अगली खबर