जयपुर

Heatwave Alert 17 May: राजस्थान में कल से फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 5 दिन बारिश की कोई संभावना नहीं

Rajasthan Summer Update: मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 18 से 22 मई के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इन हवाओं से गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।
2 min read
May 17, 2026
Rajasthan Heatwave 17 May
Photo AI

Rajasthan Weather: जयपुर। राजस्थान में आगामी दिनों में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 18 से 22 मई के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इन हवाओं से गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है।

18 मई से 23 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

18 मई से 23 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

खासकर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब पश्चिमी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव के बावजूद राजस्थान में फिलहाल बारिश की गतिविधियां बेहद सीमित रहने वाली हैं।

पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जरूर जताई गई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दिन के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिजली और पानी की मांग में भी तेजी आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर और अधिक तीखा हो सकता है।

Published on:
17 May 2026 03:41 pm