जयपुर

Rajasthan Heavy Rain Today : आगामी 3 घंटे के अंदर आधा दर्जन से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का High Alert, IMD ने दी चेतावनी

Rain Alert : राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर जोरदार बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 2:29 PM IST
Feature image

IMD Double Alert : राजस्थान में मानसून सक्रीय है। अगले 7 दिनों तक कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। उधर जिले के कई बांधों और नदियों में आवक से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। अब आगामी 7 दिनों में और भी जोरदार बारिश होने वाली है। खासकर जयपुर-भरतपुर संभाग, अजमेर संभाग और कोटा संभाग में मध्यम से तेज और अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के बीच कुछ स्थानों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 1 सप्ताह के दौरान राजस्थान में मानसून सामान्य रहेगा या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। अभी - अभी आइएमडी ने राजस्थान में आगामी तीन घंटे के भीतर कई जिलों में मूसलाधार बारिश और कहीं - कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आधा दर्जन से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा अपडेट की मानें तो आगामी तीन घंटे के अंदर राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आइएमडी ने प्रदेश के जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, करौली, टोंक, अजमेर, सवाईमाधोपुर, नागौर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अलवर, जयपुर, धौलपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, पाली, बीकानेर जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ऐसे करें बचाव

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें। जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Updated on:
10 Aug 2024, 2:29 PM IST
Published on: