8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Monsoon Alert : किसी भी वक्त शुरू हो सकती है मूसलाधार बारिश, 15 जिलों के लिए तीन घंटे का IMD Double Alert जारी

IMD Rain Alert : आइएमडी ने अभी- अभी 15 जिलों में तीन घंटे के अंदर बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां बारिश का डबल अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 9 Aug 2024, 1:55 PM IST

Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में मानसून का असर दिख रहा है। कई दिनों से जयपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी पूरी तरह खत्म हो गई है। उधर कई जगहों पर बारिश की वजह से सड़कों का हाल बेहाल है। अब आगे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आइएमडी ने अभी- अभी 15 जिलों में तीन घंटे के अंदर बारिश होने की चेतावनी दी है। यहां बारिश का डबल अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक राजस्थान के टोंक, अजमेर, नागौर जिलों में आगामी तीन घंटे के अंदर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जिस वजह से यहां मौसम विभाग ने जल भराव की संभावना जताई है। साथ ही बरसाती नालों में अचानक पानी की आवक बढ़ सकती है, सड़कों व अंडरपासों पर जल भराव होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

आइएमडी ने राजस्थान के जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, सीकर, सवाईमाधोपुर, अलवर, बारां, दौसा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ जिलों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। यहां दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Heavy Rainfall : राजस्थान के इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबा पूरा गांव… ग्रामीण मवेशी लेकर पलायन को मजबूर