8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Heavy Rainfall : राजस्थान के इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबा पूरा गांव… ग्रामीण मवेशी लेकर पलायन को मजबूर

Jodhpur News : फलोदी जिले की सेतरावा तहसील में कलाऊ क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के हालातों से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 8 Aug 2024, 5:51 PM IST

जोधपुर. फलोदी जिले की सेतरावा तहसील में कलाऊ क्षेत्र के गांवों में बाढ़ के हालातों से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा हैं। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीवसागर का राजस्व गांव राणासर तो पूरे तरीके से पानी में डूबा नजर आ रहा हैं। यहां पर जलमग्न खेतों के बीच मकान डूब चुके हैं। ग्रामीण अपने मकानों को छोड़कर मवेशी व पशुधन लेकर पलायन को मजबूर हो गया। करीब 3 किलोमीटर की परिधी में पानी ही पानी नजर आ रहा हैं। इनके बीच बने मकानों में अब सन्नाटा हैं। पानी मकानों की दीवारों से सटकर हिलोरे मार रहा हैं। यहां तक आने- जाने के रास्तों पर पानी में डूब गये हैं। करीब 4 फिट की ऊंचाई तक पानी चढ़ गया हैं।

गौरतलब हैं कि गत दिनों लगातार बारीश का दौर चला था। बरसात का पानी मैदानी व पत्थरीले भागों से बहकर यहां तक आ पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि 5 अगस्त की रात को अचानक सभी घरों व खेतों में बाढ़ ने दस्तक दे दी। सवेरे होते- होते कई किलोमीटर का ईलाका पानी के समदर रूप में तब्दील हो गया। घरों से बाहर पैर रखने तक रास्ता बंद हो गया। आनन- फानन में यहां से करीब 17- 18 परिवार अपने घरों से जैसे - तैसे निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। यहां पर खड़ी किसानों की फसलें जलमग्न होने से बर्बाद हो चुकी हैं। कृषि सिंचित इलाका होने से यहां पर दर्जनों नलकूप भी इसी पानी में डूब चुके हैं।

किसानों के टेक्टर आदि यहां पर पानी में समा चुके हैं। कई पशुधन को बाहर नहीं निकाल पाने से वो मौत के मुंह में जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से इन परिवारों को अभी मदद का इंतजार हैं। वहीं पानी के निस्तारण नहीं होने से रास्ते अवरूद्ध हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि यहां पर निकटवर्ती भाखरी व चांदसमा, गोविन्दपुरा आदि गांवों से पानी नदी नालों के रूप में बहकर आगे रेतीला टीला होने से जमा हो रहा हैं। कुछ इसी तरीके के हालात भीवसागर के राजस्व गांव रूपनगर व बुड़किया के बांकासर गांवों में बनी हुई हैं। हजारों हैक्टेयर भू- भूभाग जलमग्न हैं। फसले पानी मे डूब गई हैं। पानी की निकासी नहीं हो रही हैं। घरों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। हालातों से निपटने के लिये सरकार व प्रशासन की ओर से उचित कदम उठाने की जरूरत हैं।

यह भी पढ़ें : सावधान! राजस्थान में चांदीपुरा वायरस का कहर, अब इस जिले में भी घुसा Virus