8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Warning: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी, किसी भी वक्त शुरू हो सकता है भारी बारिश का दौर

Heavy Rain Alert: प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 9 Aug 2024, 8:35 AM IST

heavy rain alert

Heavy Rain Alert: राजस्थान में मानसून एक्टिव बना हुआ है और अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश कर चुका है। ऐसे में बांध और तालाब भरने लग गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट आगामी 2 घंटों के लिए जारी किया गया है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और करौली में तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि जयपुर शहर में रिमझिम बारिश का दौर भी शुरु हो चुका है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां बारिश का येलो अलर्ट

वहीं नागौर, अजमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा और बूंदी जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं झुंझुनूं जिले में गुरुवार को भी बरसात का दौर दिनभर जारी रहा। अधिकांश स्थानों पर बुधवार आधी रात से शुरू हुई बरसात कभी तेज, कभी हल्की तो कभी रिमझिम चलती रही।

तहसील रिकॉर्ड के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात मंडावा तहसील में 60 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा मलसीसर में 58, पिलानी में 52, सूरजगढ़ में 53 व चिड़ावा में 50 मिलीमीटर बरसात हुुई। झुंझुनूं, नवलगढ़, गुढ़ा, बुहाना, बिसाऊ समेत नीमकाथाना जिले के उदयपुरवाटी व खेतड़ी में भी अच्छी बरसात होने से मौसम खुशनुमा रहा। वहीं खेतों, सड़कों व तालाबों में पानी आ गया।

आज भी भारी बरसात की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी जिले में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को बरसात का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रविवार व सोमवार को फिर से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- Monsoon 2024 : राजस्थान में क्यों हो रही इतनी भारी बारिश, मानसूनी चक्र को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी