जयपुर

राजस्थान में एसआइ भर्ती पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद अन्य भर्तियों के रद्द होने का खतरा, जानें इनके नाम

SI Recruitment Exam : राजस्थान में हाईकोर्ट फैसले के बाद पुलिस उपनिरीक्षक (एसआइ) भर्ती-2021 रद्द होना तय है। कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बन गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान बोर्ड और राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से गत वर्षों में आयोजित की गई कई प्रमुख परीक्षाएं विवादों में है। इनमें से अधिकांश की जांच एसओजी में पेंडिंग है। जानें पूरा ब्योरा।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

SI Recruitment Exam : राजस्थान में हाईकोर्ट फैसले के बाद पुलिस उपनिरीक्षक (एसआइ) भर्ती-2021 रद्द होना तय है। हाईकोर्ट के इस फैसले से बवाल मच गया। कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बन गया है। वहीं अब दूसरी परीक्षाएं भी निशाने पर हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान बोर्ड और राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से गत वर्षों में आयोजित की गई कई प्रमुख परीक्षाएं विवादों में है। इनमें से अधिकांश की जांच SOG में पेंडिंग है। जानें पूरा ब्योरा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग पदनाम होंगे खत्म, सभी संविदा शिक्षकों का एक ही होगा पदनाम

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा, भर्ती रद्द किया जाना आवश्यक

राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस उपनिरीक्षक (एसआइ) भर्ती-2021 पेपरलीक प्रकरण व राजस्थान लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गुरुवार को सख्त रुख दिखाया। कोर्ट ने कहा कि भर्ती रद्द किया जाना आवश्यक है, सरकार दस्तावेज के साथ इस भर्ती सहित अन्य भर्तियों को रद्द करने की सिफारिश आरपीएससी को भेजे और वह अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय करे।

इसके पदों और अभ्यर्थियों को आयुलीमा में छूट देकर नए सिरे से होने वाली भर्ती में शामिल किया जाए, वहीं आरपीएससी की कार्यशैली पर सवालों को लेकर स्वप्रेरणा से जनहित याचिका दर्ज करने को कहा। न्यायाधीश समीर जैन ने कैलाशचन्द्र शर्मा व अन्य की याचिकाओं को मंजूर कर गुरुवार को यह फैसला सुनाया।

वर्ष 2018 - 2022 तक…ये भर्तियां भी विवादों में, SOG में जांच लंबित है, जानें

पटवारी भर्ती 2021
डमी अभ्यर्थियों को बैठाने का मामला सामने आया। करीब 50 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके।
फायरमैन भर्ती 2021
दस्तावेजों की गड़बड़ी सामने आई। बोर्ड ने ऐसे 156 अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर दिया था। अभ्यर्थियों ने भर्ती में फर्जी डिप्लोमा लगाए थे।
रीट भर्ती-2021
परीक्षा एक दिन कराने और पेपर लीक से विवादों में आई। परीक्षा के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले पेपर आ गया। सरकार ने दो दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों को बर्खास्त किया।
आरएएस 2018 भर्ती
कोरोना और कोर्ट में अटकने से एक साल तक इंटरव्यू नहीं हुए। वहीं, इंटरव्यू में पास कराने के नाम पर घूसकांड के खुलासे हुए। पूर्व शिक्षामंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के रिश्तेदारों को टॉपर से अधिक नंबर देने का विवाद गहराया था।
कांस्टेबल भर्ती 2019
जिलावार मेरिट को लेकर विवाद गहराया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। इस कारण कई दिनों तक भर्ती का परिणाम अटका। परीक्षा में 17.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
इनकी भी जांच…
2018 - लाइब्रेरियन भर्ती जेईएन सिविल डिग्रीधारी भर्ती।
2020 - वनरक्षक भर्ती।
2022 - वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, सीएचओ भर्ती, ईओ-आरओ भर्ती।

पुलिस उपनिरीक्षक (एसआइ) भर्ती-2021 का आज तक का सफर। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Express Train Update : जोधपुर व बीकानेर से दिल्ली जाना होगा सस्ता, वापसी पर देना होगा अधिक, किराया लिस्ट देखें

Updated on:
29 Aug 2025 09:01 am
Published on:
29 Aug 2025 08:20 am
Also Read
View All

अगली खबर