जयपुर

अच्छी खबर: राजस्थान आवासन मंडल की 5 नई योजनाएं लांच, 667 आवास मिलेंगे सस्ते दरों पर, ये रही आवेदन की तारीख

Rajasthan Housing Board: नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने उदयपुर, बाड़मेर, बूंदी, धौलपुर और बारां में आवासन मंडल की पांच योजनाएं शुरू कीं। इनमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी व एमआईजी वर्ग के लिए 461 भूखंड व 206 बहुमंजिला आवास मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
आवासन मंडल की योजनाएं लांच करते हुए (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Housing Board: जयपुर: नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को राजस्थान आवासन मंडल की पांच नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं के तहत उदयपुर, बाड़मेर, बूंदी, धौलपुर और बारां जिलों में कुल 667 आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।


आवासन मंडल की इन योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लिए आवास शामिल हैं। कुल 667 आवासीय प्रवास पॉट्स में 461 स्वतंत्र भूखंड और 206 बहुमंजिला आवास बनाए जाएंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन, विशेषकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के 4 जिलों में सस्ते मकान खरीदने का सुनहरा मौका, जानें मकान-फ्लैट की कीमत और किस आय वर्ग को मिलेगा फायदा


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद


कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहे। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आम नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक आवेदक 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

मिलेंगे सस्ते और सुरक्षित घर

इन योजनाओं से न केवल लोगों को सस्ते और सुरक्षित घर मिलेंगे, बल्कि इन जिलों में आवासीय विकास को भी गति मिलेगी। मंडल अधिकारियों का कहना है कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भूखंड और आवास का आवंटन किया जाएगा। राजस्थान आवासन मंडल की यह पहल आवास की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Good News: राजस्थान में 7.60 लाख में मकान खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड 4 शहरों में आज लांच करेगा योजनाएं

Published on:
21 Aug 2025 08:17 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर