जयपुर

जयपुर न्यूज: 70 करोड़ की भूमि से कब्जा हटाने गई राजस्थान आवासन मंडल टीम पर पथराव, कर्मचारी का सिर फूटा

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की टीम पर शुक्रवार को उस समय पथराव हो गया, जब दस्ता अपनी जमीन से अतिक्रमण हटा रहा था। पथराव के दौरान कर्मचारी रामकेश मीणा घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सिर में तीन टांके आए। घटना की जानकारी मंडल के कर्मचारियों ने […]

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
अतिक्रमण हटाती राजस्थान आवासन मंडल की टीम व इनसेट में घायल कर्मचारी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की टीम पर शुक्रवार को उस समय पथराव हो गया, जब दस्ता अपनी जमीन से अतिक्रमण हटा रहा था। पथराव के दौरान कर्मचारी रामकेश मीणा घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सिर में तीन टांके आए।

घटना की जानकारी मंडल के कर्मचारियों ने थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस 7000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, उसकी बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर में जहां डंपर चालक ने 15 लोगों को कुचला, वहां अब 2KM तक 200 जगह चला बुलडोजर

नोटिस के बाद भी जारी रखा काम

इंदिरा गांधी नगर सेक्टर एक में दो माह से निर्माण कार्य चल रहा था। मंडल ने नोटिस भी जारी किए, लेकिन निर्माणकर्ता रामस्वरूप सैनी ने कार्य जारी रखा। टीम ने जब पिलर व अन्य निर्माण ध्वस्त किए। तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। रामस्वरूप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मंडल की ओर से थाना खो नागोरियान में शिकायत दी गई है।

थानाधिकारी बोले- मामले की जांच जारी

खो नागोरियान थानाप्रभारी ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि मंडल की ओर से अब तक थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने साक्ष्य पेश किए हैं। उसके आधार पर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Elevated Road: जयपुर में यहां जल्द शुरू होगा एलिवेटेड रोड का काम, 4.5KM की दूरी सिर्फ 9 मिनट में होगी तय

Also Read
View All

अगली खबर