जयपुर

25 करोड़ की लागत से बनेगी MDR रोड, गांव-ढाणियों को मिलेगा सीधा लाभ, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की थी घोषणा

Rajasthan News: 20 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। विधायक धनखड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
MDR सड़क का शिलान्यास करते विराटनगर विधायक (फोटो: पत्रिका)

20KM Long MDR Road Will Built In Shahpura: शाहपुरा शहर के अलवर तिराहे के पास शनिवार को विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने 25 करोड़ की लागत से एनएच 48 जाजैकलां से साईवाड़ माेड़ तक 25 करोड़ की लागत से बनने वाली एमडीआर सड़क का शिलान्यास किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने विधायक का अलवर तिराहे पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

एनएच 48 जाजैकलां से रामपुरा, गौतमनगर, बाड़ीजोड़ी, साईवाड़ होते हुए साईवाड़ मोड़ स्टेट हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से एमडीआर सड़क का निर्माण होगा। 20 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। विधायक धनखड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

जयपुर के निवारू रोड, कालवाड़ रोड और नटाटा में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

उक्त सड़क के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव ढाणियों के वाशिंदों को लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला व 51 मीटर का साफा पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सरदारमल यादव, प्रमोद सैनी, पूर्व सरपंच जयसिंह पारीक, महेशचंद जोशी, श्रवण स्वामी, प्रभुदयाल भूरान, श्यामलाल ककोड़िया, कैलाश रूंडला, सुरेंद्र चौधरी, दीपेंद्र शेखावत, पूर्व सरपंच मंगल शेरावत, मुकेश रूंडला, महेंद्र राणा, शंकरलाल प्रजापत, रामकरण गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि विधायक कुलदीप धनकड़ ने 16 फरवरी 2025 को बाड़ीजोड़ी में भामाशाह मुरारीलाल अग्रवाल की ओर से निर्मित राजकीय अस्पताल भवन के लोकार्पण समारोह में आई उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी के समक्ष मांग रखी थी। उपमुख्यमंत्री ने मंच से एमडीआर सड़क की घोषणा की थी। जिसको अमली जामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने उक्त सड़क की बजट में शामिल कर जनता को सौगात प्रदान की थी।

ये भी पढ़ें

Success Story: न पढ़ाई में टॉपर, न अंग्रेजी में तेज… मेवाड़ की बेटी हर्षिता ने सोशल मीडिया से बनाई पहचान

Published on:
22 Feb 2026 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर