जयपुर

राजस्थान में लखपति दीदी योजना का बढ़ा दायरा, जानें अब कितना हुआ लक्ष्य

Rajasthan News : राजस्थान में लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिया पूरक प्रश्न का जवाब।
2 min read
Rajasthan Lakhpati Didi Yojana Scope increased know what is Target Now

Rajasthan News : राजस्थान में लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष की बजट घोषणा में प्रदेश में लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

लखपति दीदी : विभिन्न आजीविका सम्बन्धित गतिविधियों से जोड़ा

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना के तहत वर्ष 2024-2025 की बजट घोषणा के द्वारा 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजीविका द्वारा जनवरी, 2025 तक 15 लाख 21 हजार 332 लखपति दीदी का चिन्हीकरण कर इन्हें विभिन्न आजीविका सम्बन्धित गतिविधियों से जोड़ा गया है।

लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की होती हैं सदस्या

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जानकारी दी कि लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की सदस्या होती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे रोजगार न देकर विभिन्न कृषि एवं गैर कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़कर इनकी आय को 1 लाख से अधिक किए जाने का प्रावधान है।

पालनहार योजना के बारे में भी बताया

इससे पहले विधायक रफीक खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार पालनहार योजनान्तर्गत कुल 6 लाख 15 हजार 98 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Published on:
21 Feb 2025 03:02 pm