International Mother Language Day : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से बड़ी मांग की। इस मांग के लिए अशोक गहलोत ने यूपी का उदाहरण दिया। आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है। इस अवसर पर अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि सभी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की बधाई। प्रत्येक व्यक्ति की मातृभाषा उसे अपनी संस्कृति, पहचान और परंपराओं से गहरे रूप से जोड़ती है।