उधर कांग्रेस के सचिन पायलट ने कहा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के कारण बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद और हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ऐसी घटनाओं के बचाव एवं रोकथाम के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, जिससे भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति नहीं हो।