जयपुर

LPG Crisis in Rajasthan: राजस्थान में गैस सिलेंडर लेना हुआ मुश्किल, गैस कंपनियों के नए नियमों से बढ़ी टेंशन

LPG New Rules Rajasthan: रेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए गैस कंपनियों की ओर से लागू किए गए नए नियम उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं।
2 min read
Mar 22, 2026
Rajasthan LPG Crisis
Rajasthan LPG Crisis (Patrika File Photo)

जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए गैस कंपनियों की ओर से लागू किए गए नए नियम उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। अब बिना ओटीपी और डायरी के सिलेंडर न देने के नियम ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके मोबाइल नंबर गैस एजेंसी पर अपडेट नहीं हैं, जिसके कारण बुकिंग के बाद उनके पास ओटीपी नहीं पहुंच पा रहा है।

ओटीपी के अभाव में डिलीवरी मैन सिलेंडर नहीं दे रहे और बुकिंग निरस्त की जा रही है। एक बार बुकिंग निरस्त होने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग के लिए 25 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि नंबर अपडेट कराने के बावजूद उन्हें तुरंत सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी संचालक नए नियमों का हवाला देकर 25 दिन से पहले बुकिंग करने से मना कर रहे हैं।

एजेंसियों पर उपभोक्ताओं और संचालकों के बीच आए दिन विवाद

इस स्थिति के कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं और संचालकों के बीच आए दिन विवाद हो रहे हैं। एजेंसी संचालकों का सुझाव है कि जिन उपभोक्ताओं ने नंबर अपडेट करा लिया है, उनकी बुकिंग 25 दिन के बजाय 3 दिन में ही करने का प्रावधान होना चाहिए ताकि उन्हें समय पर सिलेंडर मिल सके। पत्रिका संवाददाता ने शहर की कुछ एजेंसियों पर जाकर हालात देखे। कई जगह सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान नजर आए, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

बेटी की शादी, पर एजेंसी ने टाला

केवाईसी के लिए फॉर्म जमा करने के बावजूद गैस बुक नहीं की जा रही है। पहले आश्वासन देने के बाद अब एजेंसी संचालक अगले महीने आने की बात कह रहे हैं। अगले महीने बेटी की शादी है और उन्हें गैस की सख्त जरूरत है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
-प्रेम, उपभोक्ता, इंदिरा गैस एजेंसी आदर्श नगर

रात में बुकिंग करने पर ही आता है ओटीपी

गैस बुकिंग करवाई थी और पैसे भी कट गए, लेकिन - सिलेंडर नहीं मिला। न तो ओटीपी आ रहा है और न ही बुकिंग हो रही है। एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा कि रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच बुकिंग करेंगे तभी बुकिंग हो पाएगी, नहीं तो नहीं होगी। अब मजबूरी में रातभर जागकर बुकिंग करनी पड़ेगी और कहा कि ऑनलाइन बुकिंग की गैस घर पर ही आ जाएगी।
-शांति, उपभोक्ता, पुरानी गैस एजेंसी गोल मार्केट

Published on:
22 Mar 2026 09:09 am