जयपुर

राजस्थान के मार्बल उद्योग को बड़ी राहत, रॉयल्टी घटेगी, सीएम भजनलाल ने दी मंजूरी

Rajasthan : सीएम भजनलाल शर्मा ने मार्बल उद्योग को बड़ी राहत दी है। सीएम भजनलाल ने मार्बल की रॉयल्टी को 80 रुपए से घटाकर 40 रुपए करने की मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने मार्बल उद्योग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने मार्बल की रॉयल्टी को 80 रुपए से घटाकर 40 रुपए करने की मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, डिस्काम ने स्मार्ट मीटर गाइडलाइन में किया संशोधन

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

सीएम भजनलाल ने जयपुर में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती और राजस्थान प्रदेश के मार्बल प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मार्बल खंडों पर एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया। यह कमेटी 45 दिन में रॉयल्टी से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगी। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

बैठक में ये मौजूद थे

बैठक में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती से राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रमुख खान सचिव टी रविकांत और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

रॉयल्टी दरें घटने से मार्बल उद्योग को मिलेगी राहत

वर्तमान समय में सेरेमिक टाइल्स, आयातित मार्बल, ग्रेनाइट एवं आर्टिफिशियल स्टोन जैसी प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं की बदलती रुचि के कारण यह उद्योग गंभीर मंदी का सामना कर रहा था। ऐसे में रॉयल्टी दरें घटने से मार्बल उद्योग को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

RGHS Update : राजस्थान स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में बड़ा बदलाव, आदेश जारी, जानें

Published on:
23 Aug 2025 06:57 am
Also Read
View All
3 साल में 5 साल जितना कर्ज! राजस्थान के बढ़ते बोझ पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने सरकार से मांगा जवाब

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 69 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (11मार्च 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 69 में भेजी गई कहानियों में पयोशनिका कोठारी, तालिका सिंह, मुस्तफा राजा शेख क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Competitive Exams: सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए बदले नियम, अब निदेशालय की अनुमति अनिवार्य

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

राजस्थान के ‘करोड़पति’ IPS अफसर, संपत्ति का खुलासा कर रहा हैरान, क्या जानते हैं किसके पास कितनी प्रॉपर्टी?

अगली खबर