जयपुर

राजस्थान की महिला विधायक का डीपफेक वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

Rajasthan : बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है। उनकी शिकायत पर बयाना में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो पांच दिन से वायरल हो रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 7:38 AM IST
mla_ritu_banawat.jpg

Rajasthan : बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है। उनकी शिकायत पर बयाना में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो पांच दिन से वायरल हो रहा था। यह वीडियो उनका नाम और फोटो जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक के पास फोन आने लगे तो उन्होंने शिकायत एसपी से की है। विधायक बनावत ने कहा कि फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल किए जाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर बताया कि सोशल मीडिया पर उनके फेक वीडियो एवं अफवाहों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

क्या है वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो मांजू दिनेश, रिंकू चौधरी और बीजल खान नाम के अकाउंट से रील के रूप मेे शेयर किए जा रहे है। तीनों ही अंकाउट पर कैप्शन के साथ वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

23 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक बनावत की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए भरतपुर आईजी से बात कर 23 जनवरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

राजस्थान उप जिला प्रमुख चुनाव: जैसलमेर में कांग्रेस के हरीश धनदे निर्विरोध जीते, बाकी जिलों में क्या होंगे सियासी समीकरण?

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे: बहुमत वाले देखते रह गए, तो कहीं हनुमान बेनीवाल की RLP में क्रॉस वोटिंग ने BJP को जिताया

Rajasthan Zila Pramukh Election: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में, 7 जिला प्रमुखों की उम्र 30 वर्ष से कम