जयपुर

Heavy Rain: राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, अगले 5-6 दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश!

Rajasthan Heavy Rain: मौसम विभाग ने राजस्थान के इन जिलों में अगले 5-6 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 2:28 PM IST
Feature image

राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन ने दिशा बदली है। गुरूवार को कम दबाव का क्षेत्र कर्नाटक, गोवा तट से लगने वाले अरब सागर की खाड़ी में तथा एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है।

इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश व जोधपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

Updated on:
22 Aug 2024, 2:28 PM IST
Published on: