जयपुर

परनामी के इस्तीफे के बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज, इन नामों की हो रही है चर्चा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 7:53 PM IST
bjp
BJP leader mms

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के माने तो राजपूत, दलित, ब्राह्मण या जाट समाज के किसी नेता को अध्यक्ष बना सकती है। सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम शीघ्र तय कर लिया जाएगा।

आगामी चुनावों को देखते हुए राजस्थान भाजपा अब जातिगत समीकरण साधने की रणनीति बना रही है। नए अध्यक्ष कई नाम सामने आ रहे हैं। इसके तहत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और सांसद ओम बिड़ला में से किसी एक को अब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।


लोगों में फिर से अपनी पकड़ बनाने के लिए संगठनात्मक कामकाज प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ही संभाल रहे हैं। अर्जुन राम मेघवाल और ओम बिड़ला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निकट होने के साथ ही आरएसएस की पहली पसंद भी हैं।

इसी के साथ मेघवाल और बिड़ला को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी खेमे का माना जाता है। वहीं अरूण चतुर्वेदी पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उन्हे संघ के स्वयंसेवक के नाते कई सालों तक काम करने का अनुभव भी प्राप्त है।

पिता के अगरबत्ती के छोटे से कारोबार को पहुंचाया बुलंदियों पर, जयपुर को बनाया वर्ल्ड क्लास सिटी, ऐसा रहा अशोक परनामी का सफर

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अरूण चतुर्वेदी को अध्यक्ष बनवाना चाहती हैं। इसके लिए सीएम राजे ने प्रदेश में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ दो बार बातचीत कर चुकी है और केंद्रीय नेतृत्व तक भी अपनी बात पहुंचा चुकी है। चतुर्वेदी को मध्यम मार्गीय माना जाता है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना