भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा परनामी को राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त करने की सूचना के बाद ही प्रदेश में उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी थी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने से पहले भी वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे और पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेगें। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इसी तरह कार्य करते रहेगें।