राजनीतिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जातिगत समीकरण साधने में जुटी हुई है। परनामी के इस्तीफे के बाद नया अध्यक्ष कौन होगा लेकिन इस पद की दौड में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी और सांसद ओम बिडला का नाम सुर्खियों में है।