जयपुर

Rajasthan News : राजस्थान के 2 सांसद 10वीं और एक 12वीं पास, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके नए सांसद

राजस्थान में 25 में से 14 सीटों पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस और 3 पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने जीत का परचम लहराया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि प्रदेश की जनता ने जिन 25 सांसदों को चुन लिया है, वो कितने पढ़े लिखे है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 9:39 PM IST
Education of new MPs of Rajasthan

Education of new MPs of Rajasthan : जयपुर । राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर चुनाव परिणाम 4 जून को आ चुका है। 25 में से 14 सीटों पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस और 3 पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने जीत का परचम लहराया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि प्रदेश की जनता ने जिन 25 सांसदों को चुन लिया है, वो कितने पढ़े लिखे है। राजस्थान के दो सांसद 10वीं पास हैं तो एक 12वीं पास हैं। इसके अलावा 11 सांसद ग्रेजुएट व 9 सांसद पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं, मन्नालाल रावत ने पीएचडी और मुरारी लाल मीणा ने सिविल इंजिनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है।

जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके क्षेत्र के सांसद ये सांसद ग्रेजुएट

ग्रेजुएट : राजस्थान के नए सांसदों में भूपेंद्र यादव, उम्मेदाराम बेनीवाल, संजना जाटव, सीपी जोशी, राहुल कस्वां, राव राजेंद्र सिंह, हनुमान बेनीवाल, पीपी चौधरी, महिमा कुमारी और हरीशचंद्र मीणा ग्रेजुएट हैं। राजकुमार रोत ने ग्रेजुएट के साथ बीएड भी कर रखी है।

पोस्ट ग्रेजुएट : दामोदर अग्रवाल, अर्जुनराम मेघवाल, कुलदीप इंदौरा, मंजू शर्मा, दुष्यंत सिंह, बृजेंद्र ओला, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम बिरला और अमराराम ने पोस्ट ग्रेजुएट कर रखा है।

बीजेपी-कांग्रेस के 2 सांसद मात्र 10वीं पास

जालोर-सिरोही से लोकसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी के लुम्बाराम चौधरी और करौली-धौलपुर सीट से जीतने वाले कांग्रेस के भजनलाल जाटव 10वीं पास है। वहीं, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी 12वीं पास है।

5 सांसदों के पास एलएलबी की डिग्री

राजस्थान के नए सांसदों में भूपेंद्र यादव, सीपी जोशी, हनुमान बेनीवाल, पीपी चौधरी और अर्जुनराम मेघवाल ने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी है।

Updated on:
6 Jun 2024, 9:39 PM IST
Published on: