जयपुर

वसुंधरा के गढ़ में AAP ने ठोकी ताल, पंचायत चुनाव के लिए पहली सूची जारी, जिला परिषद के लिए 15 नामों का एलान

राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जिला परिषद के 15 और पंचायत समिति के 45 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। खास बात यह है कि पंचायत समिति के 45 उम्मीदवारों में अकेले झालावाड़ जिले से 18 नाम हैं।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
AAP candidate list
Jaipur: प्रत्याशियों की सूची जारी करते AAP नेता (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का मैदान सजने लगा है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को जमीन पर उतार दिया है। पार्टी ने जिला परिषद के 15 और पंचायत समिति के 45 वार्डों में उम्मीदवार घोषित कर दिए। इस तरह से पार्टी ने कुल 60 नामों का एलान कर दिया है।

AAP के संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह और जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी का कहना है कि वह गांवों की सरकार के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है और आने वाले दिनों में अन्य वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

पहली सूची में सबसे ज्यादा फोकस झालावाड़ पर नजर आ रहा है। यहां पंचायत समिति के 18 वार्डों में उम्मीदवार उतारे गए हैं। झालावाड़ को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जुड़े राजनीतिक क्षेत्र के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में AAP की पहली सूची में इस जिले को मिली प्रमुख जगह चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

झालावाड़ में 18 प्रत्याशी

पंचायत समितिवार्डAAP प्रत्याशी
खानपुर7कीर्ति बैरवा
खानपुर5अन्तेष मीणा
खानपुर11प्रह्लाद मीणा
खानपुर6राकेश बैरवा
खानपुर20चेतना कुमारी
झालरापाटन4राधा बाई
झालरापाटन13प्रकाश गुर्जर
झालरापाटन11दुर्गा देवी
सुनेल1दुर्गा बाई नागर
बकानी7नगमा कुरैशी
डग7गुड्डी बाई
डग1रशाल कपूर
डग8सिराज खान
डग10सुल्तान सिंह
डग8जगदीश लाल
डग6शिल्पा राठौड़
डग12लाडकंवर
मोगरा13नैनसिंह

45 पंचायत समिति वार्डों में उम्मीदवार

झालावाड़ के अलावा AAP ने अजमेर के सावर, अलवर की रैणी, लक्ष्मणगढ़ और मालाखेड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, टोंक और सवाई माधोपुर के पंचायत समिति वार्डों में भी प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें झुंझुनूं के अलसीसर वार्ड 19 से महावीर प्रसाद और चिड़ावा वार्ड 3 से लोकपाल का नाम शामिल है।

क्र.सं.जिलाजिला परिषदवार्ड संख्याप्रत्याशी का नाम
1अलवररेणी22रुजदार खान पिनानिया
2अलवररेणी19मलखान मीणा
3श्रीगंगानगरश्रीगंगानगर3ईश्वरी देवी
4धौलपुरधौलपुर16प्रियंका
5श्रीगंगानगररायसिंहनगर24सोहनलाल नायक
6नागौरनागौर22रामलाल
7भरतपुरभरतपुर8संध्या
8धौलपुरधौलपुर7गजेन्द्र सिंह
9पालीपाली28डॉ. ओमप्रकाश गेहलोत
10श्रीगंगानगरपदमपुर25महिमा सिंह
11डिगानानागौर22रामलाल देवासी
12राजसमंदराजसमंद5पप्पूलाल कीर
13राजसमंदराजसमंद17जटाशंकर राव
14अलवरकठूमर26देवी सिंह चौधरी
15भीलवाड़ाभीलवाड़ा37रामनारायण मीणा

जिला परिषद के लिए 15 नामों का एलान

AAP ने सितंबर में भी प्रदेशभर के पंचायतीराज चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब पहली सूची के जरिए पार्टी ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की शुरुआत कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव चरणबद्ध तरीके से होंगे।

Updated on:
08 Oct 2026 06:27 pm
Published on:
08 Oct 2026 06:27 pm