जयपुर

राजस्थान पंचायत चुनाव : 41 जिलों के लिए 210 करोड़ से अधिक का बजट जारी, जानें अपने जिले का चुनावी बजट

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने 210 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक का बजट जारी किया है। 41 जिलों को अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। जयपुर जिले को सबसे अधिक, जबकि सलूंबर जिले को सबसे कम बजट मिला है।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
rajasthan panchayat election
Rajasthan Panchayat Election (Patrika File Photo)

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 210 करोड़ 35 लाख 48 हजार 400 रुपए का बजट आवंटित किया है। यह राशि राज्य के 41 जिलों में चुनाव से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जारी की गई है। आयोग के बजट आवंटन पत्र के अनुसार राशि का उपयोग मतदान केंद्रों, वीडियोग्राफी, बैलेट पेपर एवं अन्य प्रिंटिंग, परिवहन, वाहन, मतदान दलों के मानदेय, रिफ्रेशमेंट, विज्ञापन, टेंट-बैरिकेडिंग, लाइट-माइक, स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य चुनावी खर्चों के लिए किया जाएगा।

जिलेवार आवंटन में सबसे अधिक बजट जयपुर को मिला है। जिले के लिए 9 करोड़ 70 लाख 56 हजार 900 रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके बाद सीकर जिले को 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 250 रुपए और भीलवाड़ा को 8 करोड़ 6 लाख 95 हजार 350 रुपए का आवंटन हुआ है। वहीं सबसे कम बजट सलूंबर जिले को 2 करोड़ 41 लाख 94 हजार 700 रुपए मिला है।

किस जिले को कितना बजट मिला?

जिलाबजट आवंटन
अजमेर₹4,60,25,550
अलवर₹5,99,30,550
बालोतरा₹5,03,82,450
बांसवाड़ा₹6,32,21,400
बारां₹4,10,66,100
बाड़मेर₹6,60,95,100
ब्यावर₹3,58,74,900
भरतपुर₹4,11,12,450
भीलवाड़ा₹8,06,95,350
बीकानेर₹7,00,34,850
बूंदी₹3,68,94,600
चित्तौड़गढ़₹5,24,21,850
चूरू₹6,29,89,650
दौसा₹5,47,85,700
डीग₹3,35,57,400
धौलपुर₹3,38,35,500
डीडवाना-कुचामन₹5,51,56,500
डूंगरपुर₹5,40,90,450
श्रीगंगानगर₹6,02,55,000
हनुमानगढ़₹5,39,97,750
जयपुर₹9,70,56,900
जैसलमेर₹2,52,60,750
जालोर₹7,22,59,650
झालावाड़₹4,51,44,900
झुंझुनूं₹6,93,85,950
जोधपुर₹7,48,08,900
करौली₹4,64,42,700
खैरथल-तिजारा₹3,07,76,400
कोटा₹3,32,32,950
कोटपूतली-बहरोड़₹3,63,38,400
नागौर₹6,14,60,100
पाली₹5,42,29,500
फलोदी₹3,09,61,800
प्रतापगढ़₹3,21,20,550
राजसमंद₹4,19,00,400
सलूंबर₹2,41,94,700
सवाई माधोपुर₹4,40,78,850
सीकर₹8,22,71,250
सिरोही₹3,44,84,400
टोंक₹4,08,80,700
उदयपुर₹7,38,35,550

तारीख बदलने के बाद अब इन दिनों होगा सरपंच चुनाव

पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के बाद पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान चार चरणों में 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 16 नवंबर 2026 को होगा। पहले तीन चरणों की तारीखें एक-एक दिन पहले की गई हैं, जबकि चौथे चरण में बदलाव नहीं किया गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान क्रमशः 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को होगा।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

इस संशोधित कार्यक्रम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरपंच और पंच के चुनाव गांवों की स्थानीय सरकार के गठन के लिहाज से सबसे अहम चरण होंगे। चार चरणों में मतदान के बाद नई ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह वीडियो भी देखें :

Also Read
View All