
राजस्थान पंचायत चुनाव। फोटो: एआई
बांसवाड़ा। गांवों की सरकार की तिथियां एवं लॉटरी तय होने के साथ ही अब चौपालों में चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहे पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। जिले के 43 जिला परिषद वार्डों में अब तक किसी भी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और बीएपी ने प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा नहीं कर पाई है और नहीं पैनल बना पाई है। नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। इसके बाद नामांकन की जांच 14 अक्टूबर तक होगी।
नामांकन वापसी की तिथि 15 अक्टूबर दोपहर 3 तक रहेगी और चुनाव चिह्नों का आवंटन 15 अक्टूबर को होगा। बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद के 43 वार्ड है। इनमें 35 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं, जिला प्रमुख के इस बार पद एसटी ऑपन आरक्षित होने के चलते एसटी वर्ग में दावेदार अधिक सामने आ रहे है। स्थितियां ये हैं कि एसटी वार्डों में हर पार्टी के पास 3 से अधिक आवेदन हो रहे हैं। लॉटरी प्रक्रिया के बाद आरक्षित वार्डों की स्थिति निम्नानुसार है…
एससी वर्ग: एससी ऑपन वार्ड 5 एवं एससी महिला वार्ड 3 आरक्षित
एसटी वर्ग: एसटी ऑपन 32, 38, 27, 29, 28, 24, 20, 30, 26, 12, 43, 18, 13, 40, 25, 31, 42 व वार्ड 8 तथा एसटी महिला 41, 17, 15, 14, 01, 33, 35, 10, 36, 19, 22, 37, 34, 39, 21, 11 एवं 23
अनारक्षित : अनारक्षित ऑपन 4, 2 व 9
अनारक्षित महिला: 7, 6, 16
16 प्रधान बनेंगे, 8 महिलाओं के लिए आरक्षित
43 सदस्य चुनकर जाएंगे जिला परिषद
280 पंचायत समिति सदस्य होंगे निर्वाचित
459 सरपंच चलाएंगे गांवों की सरकार
4515 वार्ड पंचों के लिए होंगे चुनाव
12, 74,482 मतदाता चुनेंगे सरकार
16 पंचायत समितियों में से 8 पंचायतों की धुरी इस बार महिलाओं के हाथों में होगी। हालांकि, यहां प्रधान के सभी पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होने से एसटी वर्ग में दावेदारों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा चल रही है। जिले में इस बार बांसवाड़ा, कुशलगढ़, आनंदपुरी, सज्जनगढ़, गनोड़ा, सरेड़ी बड़ी, छोटा डूंगरा और नाहरपुरा पंचायत समिति की कमान एसटी महिलाओं के हाथों होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में त्योहारों को देखते हुए शिड्यूल में परिवर्तन किया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चारों चरण की वोटिंग को एक दिन पहले कर दिया है। बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव द्वितीय से चतुर्थ चरण में होंगे। इसमें द्वितीय चरण में घाटोल, गनोड़ा, छोटी सरवन व तलवाड़ा, तृतीय चरण में बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी व नाहरवाड़ा तथा चतुर्थ चरण में कुशलगढ़, सज्जनगढ़, छोटी सरवा, छोटा डूंगरा, गढ़ी, सरेड़ी बड़ी, अरथूना व बांसवाड़ा पंचायत समिति के चुनाव होंगे। जिले में 549 ग्राम पंचायतों में सरपंच, 16 पंचायत समिति में प्रधान, 43 जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जिले को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।
द्वितीय चरण: जिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान : 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच नामांकन 29 अक्टूबर व मतदान 30 अक्टूबर और मतगणना पंच-सरपंच 30 अक्टूबर, उपसरपंच चुनाव : 31 अक्टूबर
तृतीय चरण: जिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवम्बर, पंच-सरपंच नामांकन 4 नवम्बर व मतदान 5 नवंबर और मतगणना पंच-सरपंच: 5 नवम्बर, उपसरपंच चुनाव 6 नवम्बर
चतुर्थ चरण: जिला एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान : 14 नवम्बर, पंच-सरपंच नामांकन 15 नवम्बर व मतदान 16 नवंबर और मतगणना पंच-सरपंच: 16 नवम्बर, उपसरपंच चुनाव: 17 नवम्बर
Updated on:
07 Oct 2026 11:47 am
Published on:
07 Oct 2026 11:47 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
