जयपुर

3 दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 8 का आगाज, पहले दिन दिखा उत्साह, सपनों के घर में दिखी दिलचस्पी

प्रोपेक्स में पहले दिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे, यहां ग्राहकों के प्रॉपर्टी संबंधी हर सवाल का जवाब मिला। स्पोर्ट्स एरिया, सिक्योरिटी सहित विषयों पर जानकारी ली।
3 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 12:22 PM IST
Feature image

राजस्थान पत्रिका के बहुप्रतीक्षित प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स-8 का शुक्रवार को आगाज हुआ। जेएलएन मार्ग, लाल बहादुर नगर स्थित द ग्रांड मोती पैलेस में शुरू हुए प्रोपेक्स में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने दीप प्रज्वलन किया। रविवार तक ग्राहक यहां अपने मनपसंद घर और निवेश के विकल्प तलाश सकेंगे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक एक्सपो में शहर भर से लोग अपने सपनों के घर की तलाश में पहुंचे। कुछ ने फ्लैट में रुचि दिखाई तो कुछ ने डुप्लेक्स खरीदने के लिए जानकारी मांगी। खास बात यह है कि शहर के बाहरी इलाकों से लेकर प्राइम लोकेशन के प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे प्रोपेक्स में उपलब्ध हैं।

सरकार का ग्रीन एनर्जी पर जोर

ऊर्जा मंत्रीहीरालाल नागर ने कहा कि इस प्रोपेक्स में रियल एस्टेट से जुड़े बड़े नाम एकत्र हुए हैं, जिससे ग्राहकों को लाभ होगा। उन्होंने ग्रीन एनर्जी को लेकर सरकार की नई पॉलिसी का जिक्र किया, जिससे फ्लैट में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि अपना घर पाना हर किसी का सपना होता है और राजस्थान पत्रिका का यह प्रयास सराहनीय है।

प्रोपेक्स में पहले दिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे, यहां ग्राहकों के प्रॉपर्टी संबंधी हर सवाल का जवाब मिला। स्पोर्ट्स एरिया, सिक्योरिटी सहित विषयों पर जानकारी ली। आगंतुकों ने डुप्लेक्स निर्माण से लेकर फार्महाउस की लोकेशन और वीकेंड होम में रुचि दिखाई।

विजिटर्स को मिलेगा वाउचर

एक्सपो में विजिटर्स को उपहार वाउचर भी दिए जा रहे हैं। साउथ कोरियाई ब्रांड गंगनम स्ट्रीट के टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी, फ्रिज सहित अन्य उत्पादों की जानकारी ले सकेंगे। एक्सपो में आने वाले हर आगंतुक को लक्जहोम की ओर से उपहार वाउचर दिया जाएगा। इसके साथ ही, वास्तु विशेषज्ञ आचार्य लवभूषण से वास्तु परामर्श भी ग्राहक ले सकेंगे। नि:शुल्क वैलेट पार्किंग की सुविधा भी एक्सपो में ग्राहकों को मिलेगी।

स्पॉट बुकिंग पर उपहार

स्पॉट बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए 29 सितंबर को लकी ड्रॉ रखा गया है। इसमें एक अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, 65 इंच का एक स्मार्ट टीवी, एक रेफ्रिजरेटर, एक स्वचालित वाशिंग मशीन और एक एयर कंडिशनर जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बिल्डर्स की ओर से स्पॉट बुकिंग पर पांच लाख रुपए तक की छूट भी दी जा रही है।

ग्राहकों की प्रतिक्रियाएं

शहर के बाहरी इलाके में एक घर की तलाश है और यहां कई विकल्प देखे हैं। परिवार से डिस्कस के बाद बुकिंग करेंगे।

- अमित और निधि शर्मा, मालवीय नगर

एक शांत वातावरण में बैठकर प्रोजेक्ट की जानकारी ली, कई निवेश विकल्प भी मिले, कुछ पसंद भी आए हैं।

- मुकेश और इन्दिरा गर्ग, सोडाला

बजट के हिसाब से कई प्रोजेक्ट पसंद आए हैं, परिवार से डिस्कसन के बाद सपनों के घर की बुकिंग करेंगे।

- विपिन और नूपुर श्रीवास्तव, सिविल लाइंस

Updated on:
28 Sep 2024, 12:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?