जयपुर

Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा परिणाम

पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 6.76 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जो कुल उपस्थिति का लगभग 88.88 प्रतिशत रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2025, 6:00 AM IST
rajasthan patwari result 2025
फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए संकेत दिए हैं कि पटवारी परीक्षा का परिणाम दिसंबर महीने में जारी किया जाएगा।

अध्यक्ष आलोक राज ने यह भी बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि बीडीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम पटवारी परीक्षा रिजल्ट से पहले घोषित किया जाए। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पटवारी भर्ती का रिजल्ट दीपावली के बाद ही जारी किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच की जा रही है। इसके बाद नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम तैयार किया जाएगा।

देरी की वजह बताई

आलोक राज ने रिजल्ट में देरी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में बोर्ड ने केवल 7 परीक्षाओं का आयोजन किया था, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 10 महीनों में 73 परीक्षाएं संपन्न कराई जा चुकी हैं। इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा कार्य होने से परिणाम तैयार करने में स्वाभाविक रूप से अधिक समय लग रहा है।

यह वीडियो भी देखें

गौरतलब है कि पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 6.76 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जो कुल उपस्थिति का लगभग 88.88 प्रतिशत रहा। अब सभी उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर व लॉगिन विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही RSMSSB पटवारी मेरिट लिस्ट 2025 और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।

Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता