जयपुर

राजस्थान के बुजुर्गों के लिए भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान, नए साल से बढ़कर मिलेगी पेंशन, बैंक खाते में आएगी इतनी रकम

राजस्थान के बुजुर्ग, विधवा और एकल नारियों के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा एलान किया है। ऐसे लोगों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन नए साल बढ़कर मिलेगी।

2 min read
Feb 28, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई जेनरेटेड

जयपुर। राजस्थान के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि अगले साल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद पेंशन की राशि बढ़कर 1450 रुपये प्रति माह हो जाएगी।

सरकार का कहना है कि वह प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बढ़ोतरी का लाभ वृद्धजन, विधवा एवं एकल नारी, विशेष योग्यजन और लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में बनेगी प्रदेश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड, नदी के ऊपर से गुजरेंगे वाहन, किनारों पर बफर जोन घोषित

इन लोगों को मिलती है पेंशन

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत राज्य के पात्र बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। इसमें 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और 58 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष शामिल हैं। इसके लिए वार्षिक आय 48 हजार रुपये से कम होनी चाहिए और आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। पेंशन के लिए आवेदन ई-मित्र केंद्र या ऑनलाइन जनआधार के माध्यम से किया जा सकता है।

2500 दिव्यांगों को मिलेगी फ्री स्कूटी

इसके अलावा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए भी राहत की घोषणाएं की हैं। आगामी वर्ष में 25 हजार दिव्यांगजनों को जरूरी सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 2 हजार 500 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क स्कूटी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

निर्माण श्रमिकों के लिए भी एलान

निर्माण श्रमिकों के लिए भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब दुर्घटना या सामान्य मृत्यु की स्थिति में दी जाने वाली सहायता राशि का 50 प्रतिशत सावधि जमा में रखने के बजाय पूरी राशि एकमुश्त श्रमिकों के आश्रितों के बैंक खाते में दी जाएगी। पुराने लंबित मामलों का निपटारा भी इसी व्यवस्था के तहत किया जाएगा।

खुलेंगे नए छात्रावास

वहीं, जरूरतमंद परिवारों और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में नए छात्रावास खोलने की भी घोषणा की गई है, ताकि उन्हें शिक्षा और आवास की बेहतर सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें

सीएम भजनलाल शर्मा के बड़े ऐलान: भर्तियां बढ़ीं, पेंशन में इजाफा, यहां देखें बड़ी घोषणाएं
Published on:
28 Feb 2026 06:00 am
Also Read
View All