जयपुर

Pension Update : राजस्थान में पेंशन पर नया अपडेट, पेंशनर्स के सत्यापन व भुगतान पर मुख्य सचिव ने दिया नया आदेश

Pension Update : राजस्थान में पेंशन पर नया अपडेट आया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पेंशनर्स के सत्यापन व भुगतान पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने नया आदेश दिया है।
less than 1 minute read
Rajasthan pension New update pensioners verification and payment Chief Secretary V Srinivas issued new order
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास। फाइल फोटो पत्रिका

Pension Update : राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पेंशनर्स का सत्यापन करने के लिए अब एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पेंशन भुगतान में भी एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इसके लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन के लिए फेस रिकॉग्निशन मोबाइल ऐप के प्रचार प्रसार किया जाएगा।

पेंशन योजना के लाभार्थियों का एनालिटिक डैशबोर्ड तैयार कर पेंशन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पेंशनर के भुगतान में देरी होने को लेकर अब वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी और पेंशनर्स को समय पर पेंशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वावलंबन पोर्टल की टीम से संपर्क करें

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा विशेष योग्यजन श्रेणी के पेंशनर का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाई के समाधान के लिए स्वावलंबन पोर्टल की टीम से संपर्क कर समाधान करें।

फेस रिकॉग्निशन मोबाइल एप का अधिक प्रचार करें

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन के लिए वर्तमान में प्रचलित फेस रिकॉग्निशन मोबाइल एप को और अधिक प्रसारित कर अधिक संख्या में पेंशनर का सत्यापन किया जाए।

Updated on:
10 Feb 2026 09:52 am
Published on:
10 Feb 2026 09:52 am