जयपुर

Rajasthan Pensioners : राजस्थान में लाखों पेंशनर्स परेशान, कब दूर होगी दिक्कतें, जानें क्या है वजह?

Rajasthan Pensioners : राजस्थान के पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लागू किया गया अपग्रेडेड आइएफएमएस-3.0 सॉफ्टवेयर लाखों पेंशनर्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 4:03 PM IST
rajasthan pensioners facing difficulties what is reason behind them
Rajasthan Pensioners : सीएम भजनलाल फाइल फोटो पत्रिका, एआइ से बनाई गई फोटो।

Rajasthan Pensioners : जयपुर. राजस्थान के पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लागू किया गया अपग्रेडेड आइएफएमएस-3.0 सॉफ्टवेयर लाखों पेंशनर्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। तीन साल बाद भी इस सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियां दूर नहीं हो पाई हैं। इसके चलते पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जयपुर स्थित पेंशन निदेशालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यानि की अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर लाखों पेंशनर्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

रोजाना 30 से 40 पेंशनर्स पहुंच रहे निदेशालय

राजस्थान पेंशन निदेशालय परिसर में पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि अकेले जयपुर शहर से ही रोजाना 30 से 40 पेंशनर्स अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं लेकर पहुंच रहे है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि तीन दिन में पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वहीं, पेंशन निदेशालय के अधिकारी भी दबी जुबान स्वीकार कर रहे है कि सिस्टम अपग्रेड होने के बाद इस तरह की तकनीकी दिक्कतें नहीं आनी चाहिए थीं।

ऐसे समझें दिक्कत

एक पेंशनर की पेंशन से जुड़ी पत्रावली मूल विभाग में अटकी रही। सेवानिवृत्ति के दो साल बाद इसकी एंट्री आईएफएमएस-3.0 में हुई। लेकिन सॉफ्टवेयर ने पिछले दो साल की पेंशन जोड़ने के बजाय एंट्री की तारीख से ही पेंशन जारी की। जबकि पेंशनर को पिछले दो साल का एरियर भी मिलना था। सॉफ्टवेयर में पुराना डेटा उपलब्ध नहीं होने के कारण पेंशनर को पूरी राशि नहीं मिल पाई।

पेंशनर्स फैक्ट फाइल

कुल पेंशनर्स: 5,99,434
नियमित पेंशनर्सः 3,84,667
फैमिली पेंशनर्स: 2,14,767

उम्र वर्ग और पेंशनर्स

60 से 69 - 393724
70 से 75 - 110823
76 से 80 - 55962
81 से 85 - 33528
86 से 90 - 14525
91 से 95 - 3558
96 से 100 - 645
100 साल से ऊपर- 109।

पुरानी पेंशन नहीं आई, किसी को पूरी राशि नहीं मिली

दरअसल, 2023 से पहले पेंशन प्रबंधन के लिए आईएफएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा था। वर्ष 2023 में वित्त विभाग के अधिकारियों ने इसे अपग्रेड कर आईएफएमएस-3.0 लागू किया। लेकिन पुराने वर्जन से नए सिस्टम में डेटा ट्रांसफर के दौरान ही दिक्कतें शुरू हो गईं। पेंशनर्स का पूरा डेटा नए सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं होने से किसी की पुरानी पेंशन नहीं जुड़ पाई तो किसी को पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। तीन साल बाद भी ये समस्याएं बनी हुई हैं।

Updated on:
15 Nov 2026, 4:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All