जयपुर

Rajasthan Police Constable Exam: परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाई 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Exam Special Train: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई है।
less than 1 minute read
Sep 13, 2025
Indian Railways
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)

जयपुर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने खातीपुरा, सांगानेर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, बांदीकुई, नागौर समेत कई शहरों के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 13 सितंबर को परीक्षा स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी (जोधपुर)-खातीपुरा (जयपुर)-भगत की कोठी (जोधपुर), हिसार-खातीपुरा (जयपुर), रेवाड़ी-जयपुर, भगत की कोठी (जोधपुर)-दुर्गापुरा, नागौर-खातीपुरा (जयपुर), नागौर-सांगानेर, बांदीकुई-जयपुर, जयपुर-सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर-खातीपुरा (जयपुर), 13 और 14 सितंबर को सवाईमाधोपुर-जयपुर, जयपुर-रेवाड़ी, जयपुर-बांदीकुई, बीकानेर-चूरू परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

वहीं 14 सितंबर को सांगानेर-नागौर, खातीपुरा (जयपुर)-श्रीगंगानगर, खातीपुरा (जयपुर)-हिसार ट्रेन संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04737 (बीकानेर-चूरू परीक्षा स्पेशल) भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 और 14 सितंबर को (दो ट्रिप) बीकानेर से शाम 7:05 बजे रवाना होकर रात 10:10 बजे चूरू पहुंचेगी।

बीकानेर से चूरू के लिए भी ट्रेन

इसी तरह से गाड़ी संख्या 04738 (चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल) ट्रेन 13 और 14 सितंबर को (दो ट्रिप) चूरू से रात 10:45 बजे रवाना होकर प्रातः 01:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। दोनों रेल सेवाएं मार्ग में श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेंगी।

Updated on:
13 Sept 2025 06:55 am
Published on:
13 Sept 2025 06:55 am