जयपुर

Rajasthan Politics: गांधी वाटिका के उद्घाटन से पहले गरमाई सियासत! मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Gandhi Vatika Museum: गांधी वाटिका के निरीक्षण करने पहुंचे दिलावर ने कहा कि म्यूजियम को देखकर मुझे दुख हुआ है कि गांधी के नाम पर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार किया है।
less than 1 minute read
Sep 29, 2024
Madan Dilawar
गांधी वाटिका म्यूजियम का ​निरीक्षण करते मंत्री मदन दिलावर 

Rajasthan News: जयपुर। शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंट्रल पार्क में बने गांधी वाटिका म्यूजियम निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। अशोक गहलोत ने गांधी जैसे सच्चे इंसान के नाम पर भ्रष्टाचार किया। मंत्री दिलावर के बयान से राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है।

शनिवार को गांधी वाटिका के निरीक्षण करने पहुंचे मदन दिलावर ने कहा कि म्यूजियम को देखकर मुझे दुख हुआ है कि गांधी के नाम पर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। कोटा स्टोन की जन्मस्थली रामगंज मंडी है, मैं वहां से चुनकर आता हूं। यहां पर घटिया किस्म के पत्थर लगाए गए हैं। दिलावर ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वाटिका म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे, यहां जो भी अब छोटी-मोटी कमियां है उसे ठीक किया जाएगा।

गांधी वाटिका में महापुरुषों की चर्चा नहीं

दिलावर ने कहा कि गांधी वाटिका में भगवान राम, महाराणा प्रताप और मीरा बाई के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है, नाम तो इसका ठीक है लेकिन जिस तरीके से गांधी के नाम का इस्तेमाल किया गया है वैसा इस वाटिका में कुछ नहीं है। यहां चित्रों को देखा है केवल उन विदेशियों का महिमा मंडन किया गया जिन्होंने हमारे ऊपर राज किया है। कांग्रेस की स्थापना ही विदेशियों ने की थी इसलिए इनके प्रति कांग्रेस में कूट-कूट कर श्रद्धा भरी है।