सीएम भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति की है। कांग्रेस-झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया। वर्ष 2014 के बाद देश में आया सुखद परिवर्तन हम सबने देखा है। पहले देश आतंकवाद और नक्सलवाद से जूझ रहा था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो गया है।