जयपुर

Rajasthan Pre – Monsoon Today : तीन घंटे के अंदर राजस्थान के इन 8 जिलों में होगी बारिश, IMD Alert जारी

Rajasthan Today Weather : मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आगामी तीन घंटे के अंदर कई जिलों का मौसम बदलने वाला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 4:47 PM IST
Feature image

IMD Yellow Alert : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में लगातार मौसम बदल रहा है। यदि पूर्वी राजस्थान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अलवर, झुंझुनूं समेत राजधानी जयपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आगामी तीन घंटे के अंदर कई जिलों का मौसम बदलने वाला है।

तीन घंटे के अंदर इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के टोंक, जयपुर (दक्षिण-पश्चिम), अजमेर, झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर तथा आसपास के इलाकों में धूल भरी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 3 घंटे के लिए यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन 17 जिलों में तीन दिनों तक येलो अलर्ट

आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान के 17 जिलों के लिए आज यानी 15 जून से 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां 16 जून को श्रीगंगानगर, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां व बांसवाड़ा में बारिश की संभावना है। वहीं तीसरे दिन यानी 17 जून को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा व प्रतापगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
15 Jun 2024, 4:47 PM IST
Published on: