
Rajasthan Pre- Monsoon Alert : राजस्थान में लगातार प्री-मानसून का दौर जारी है। अभी प्री-मानसून कमजोर दिखाई पड़ रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि 20 जून के बाद से राजस्थान में प्री-मानसून की रफ्तार तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 17 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने राजस्थान के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। अब धीरे-धीरे प्री-मानसून की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान के पूर्वी इलाके में झुंझुनूं समेत कई जगहों पर बारिश हुई, साथ ही जयपुर, धौलपुर और अलवर में भी इसका असर देखने को मिला। ऐसे में राजधानी जयपुर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान का तापमान इसकी तुलना में अधिक दर्ज किया गया, यहां मौसम शुष्क बना रहा।
आइएमडी के मुताबिक, राजस्थान के 17 जिलों के लिए आज यानी 15 जून से 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां 16 जून को श्रीगंगानगर, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां व बांसवाड़ा में बारिश की संभावना है। वहीं तीसरे दिन यानी 17 जून को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा व प्रतापगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून से राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। यानी हम कह सकते हैं कि 20 जून तक प्री मानसून राजस्थान में प्रवेश करेगा।
Updated on:
15 Jun 2024, 3:33 PM IST
Published on:
15 Jun 2024, 3:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.