जयपुर

Ranikhet Express: राजस्थान में यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रानीखेत एक्सप्रेस का एक और स्टेशन पर ठहराव

Train Rescheduled: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
Indian Railways
Indian Railways

Railway News: जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 28 सितंबर 2026 से मालाखेड़ा स्टेशन पर सुबह 7.46 बजे पहुंचेगी और 7.48 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 27 सितंबर 2026 से मालाखेड़ा स्टेशन पर शाम 5.20 बजे पहुंचेगी और 5.22 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस निर्णय से मालाखेड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रानीखेत एक्सप्रेस से आवागमन में सुविधा मिलेगी। ठहराव शुरू होने से यात्रियों को इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
——————

साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा बदले मार्ग से चलेगी, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव


जयपुर। गाजियाबाद यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा का संचालन 4 दिसंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर को साबरमती से रवाना होगी।

यह रेलसेवा निर्धारित मार्ग के बजाय दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, नोली, शामली और टपरी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय परिवर्तित मार्ग और ठहराव व्यवस्था को ध्यान में रखने की अपील की है। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेलसेवा के संचालन में निर्धारित व्यवस्था बहाल की जाएगी।


लिंक रैक की देरी के कारण अजमेर-सियालदह रेल सेवा रीशड्यूल रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार लिंक रैक की देरी के कारण गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदह रेलसेवा दिनांक 27 सितंबर, 2026 को अजमेर से अपने निर्धारित समय 12:50 बजे के स्थान पर 1 घंटे 30 मिनट की देरी से 14:20 बजे प्रस्थान करेगी।

Updated on:
27 Sept 2026 10:10 am
Published on:
27 Sept 2026 10:10 am