जयपुर

Rajasthan Rain: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में ‘ताबड़तोड़’ बारिश की आशंका

Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन जिलों में आगामी 3-4 दिन में भारी बारिश की आशंका है।
less than 1 minute read
Aug 17, 2025
heavy rain in rajasthan
Photo- Patrika Network

Heavy Rain in Rajasthan: राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon) एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही और जैसलमेर जिले में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश (Rajasthan Heavy Rain) होने की संभावना जताई है।

वहीं, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, शाहपुरा, जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय (Monsoon Active in Rajasthan) होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन जिलों में IMD का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने धौलपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में येलो अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है। इन स्थानों पर अगले 120 मिनट में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की चलने की आशंका है।

मसूदा में हुई सर्वाधिक बारिश

राजस्थान में शनिवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मसूदा (अजमेर) में 111.5 मिलीमीटर दर्ज की गई।

Updated on:
17 Aug 2025 09:54 pm
Published on:
17 Aug 2025 09:03 pm