जयपुर

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित, 15-16 जुलाई को ‘ताबड़तोड़’ बारिश की संभावना

मौसम केन्द्र के अनुसार परिसंचरण तंत्र मध्य एमपी के ऊपर स्थित है। इसीलिए सतह से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है।
2 min read
Jul 14, 2025
Rajasthan Rain Alert
Photo- Patrika Network

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केन्द्र ने कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 15 जुलाई तक आठ इंच से अधिक बारिश होने की आशंका जताई है।

मौसम केन्द्र के अनुसार परिसंचरण तंत्र मध्य एमपी के ऊपर स्थित है। इसीलिए सतह से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है। आगामी 2-3 दिनों में इसके धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिमी राज की ओर आगे बढ़ने व और तीव्र होने की प्रबल संभावना है।

14 जिलों में रेड अलर्ट

ऐसे में मौसम केन्द्र ने बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन जिलों में अतिभारी बारिश और कोटा संभाग में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। केन्द्र ने 15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

17 जुलाई से आएगी कमी

मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 15 जुलाई तक जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई और पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है।

बारां में सर्वाधिक बारिश

मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को इसके असर से रविवार को अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौडगढ़, डीग, हनुमानगढ़, झालावाड़, जोधपुर, करौली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बांरा के शाहबाद में 131 मिलीमीटर, भीलवाड़ा के करेड़ा में 66, बूंदी में 75, सुजानगढ़ में 68, देसुरी में 92, अजमेर में 50 और डबोक में 50 मिलीमीटर बारिश रेकॉर्ड की गई।

Updated on:
14 Jul 2025 01:17 pm
Published on:
14 Jul 2025 07:59 am