जयपुर

Rajasthan Rain: अगले 120 मिनट में राजस्थान के इन 4 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

Rajasthan Monsoon: IMD ने अगले 120 मिनट में राजस्थान के इन 4 जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 12:22 PM IST
Feature image

Heavy Rain: राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon) ट्रफ लाइन ने अपनी दिशा बदली ली है। प्रदेश में पिछले 10 दिन से सक्रिय मानसून अब कमजोर हो गया है। रविवार से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर स्थित है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दौसा, करौली (Karauli Rain), अलवर, और टोंक जिले में अगले 120 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। ऐसे में मेघगर्जन होने पर सुरक्षित स्थान की शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण नही लें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

24-25 अगस्त को फिर भारी बारिश की संभावना

इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान के भी अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश आगामी 4-5 दिन होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-25 अगस्त से पुनः भारी बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को जैसलमेर के सम में 75, जैसलमेर में 42. 2, एरिन रोड में 44. 8 और फलौदी में 45 मिलीमीटर बारिश हुई।

Updated on:
18 Aug 2024, 12:22 PM IST
Published on: