
जयपुर। rajasthan rape news : जवाहर सर्किल थाना इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठ जोधपुर की एक युवती को जयपुर लाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि करीब दो साल पहले सांचौर निवासी महेंद्र से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी।
इसके बाद दोनों वाट्सअप के जरिए बातचीत करने लगे। एक दिन महेंद्र ने उसे घुमाने के बहाने जोधपुर से जयपुर बुला लिया और जेएलएन मार्ग पर एक होटल में ले गया।
वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया, जब पीडि़ता होश में आई और इसका विरोध किया तो महेंद्र ने शादी करने का झांसा दिया।
इसके बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो महेंद्र ने मना कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर