
Technik opens wife's secret
जयपुर। फुलेरा थाने में एक विवाहिता ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया कि 12 माह पूर्व जब वह जंगल में भैंस चराने गई तो विश्राम उर्फ कालू गुर्जर उसे छापरवाड़ा बांध के पास ले गया और बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर उसके दो बच्चों को भी मारने की धमकी दी। जिससे वह डर गई और घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया।
इसके बाद आरोपी आए दिन जंगल में भैंस चराते हुए अकेली देखकर कई बार उसके साथ बलात्कार करता और चाकू दिखाकर धमकी देता रहा। 26 जुलाई को शाम 7.30 बजे जब उसका छोटा पुत्र घर से चला गया तो उसे ढूंढ़ने के लिए वह घर से बाहर गई तो आरोपी ने अकेली देखकर बलात्कार का प्रयास किया, लेकिन चिल्लाने पर ससुराल के लोग आए तो आरोपी भाग गया।
इधर, फुलेरा थाने में ही एक अन्य विवाहिता ने युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दो माह तक देहशोषण करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपी पर मारपीट व धमकी के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया कि 16 मई को वह घर थी तभी कालू कुम्हार का फोन आया और मिलने के लिए नासनोता बुलाया।
जब वह वहां गई तो उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह अचेत हो गर्ई। जब होश आया तो एक कमरे में थी। थोड़ी देर बाद जब कालू आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया तथा मारपीट कर कमरे में बंद कर चला गया।
इस तरह से जब वह मजदूरी करके आता और मारपीट कर बलात्कार करता। जब किसी काम से आरोपी 19 जुलाई को बाहर गया तो मकान मालकिन को ध्यान रखने के लिए बोल कर गया लेकिन जैसे ही मकान मालकिन बाहर गई तो मौका पाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on:
28 Jul 2019 01:46 pm
Published on:
28 Jul 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
