जयपुर

राजस्थान में रैपिड रेल प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिल्ली से बहरोड़ का सफर 110 मिनट में होगा पूरा, बनेंगे 19 स्टेशन

राजस्थान में रैपिड रेल प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। राजस्थान-हरियाणा में लागत साझेदारी पर सहमति बनी है। पहले चरण में बहरोड़ तक 130 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा, जिसके बाद दिल्ली से बहरोड़ का सफर 1 घंटा 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। 130 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 19 स्टेशन होंगे। राजस्थान में तीन प्रमुख स्टॉप प्रस्तावित हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2026, 6:00 AM IST
RRTS Train
RRTS Train : राजस्थान में चलेगी रैपिड रेल (फोटो-@officialncrtc)

जयपुर। राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के बीच यातायात को नई गति देने वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (एसएनबी) आरआरटीएस कॉरिडोर के राजस्थान हिस्से को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच लागत साझेदारी पर सहमति बनने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से बहरोड़ तक की यात्रा महज 1 घंटा 50 मिनट यानी 110 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण बहरोड़ तक किया जाएगा। इस चरण में करीब 130 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित होगा, जिसमें कुल 19 स्टेशन प्रस्तावित हैं। राजस्थान में शाहजहांपुर, नीमराना और बहरोड़ प्रमुख स्टेशन होंगे, जबकि शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ क्षेत्र को विशेष रूप से इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

सुरंग से गुजरती दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (फोटो-@officialncrtc)

हरियाणा-राजस्थान सरकार करेगी खर्च

लागत साझेदारी के तहत बावल से राजस्थान सीमा तक बनने वाले हिस्से का 50 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। वहीं राजस्थान सीमा से बहरोड़ तक के हिस्से की पूरी लागत राजस्थान सरकार और उसकी संबद्ध एजेंसियां उठाएंगी। दोनों राज्यों के बीच बनी इस सहमति को परियोजना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इन क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

रैपिड रेल परियोजना का सबसे बड़ा फायदा औद्योगिक क्षेत्रों को मिलने वाला है। शाहजहांपुर, नीमराना, बहरोड़, जापानी इंडस्ट्रियल जोन, घीलोठ और केबीएनआईआर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे उद्योगों की गतिविधियां बढ़ेंगी, निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा दे सकती है।

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (फोटो-@officialncrtc)

अलवर तक रैपिड रेल चलाने की योजना

मूल आरआरटीएस परियोजना की कुल लंबाई करीब 196 किलोमीटर प्रस्तावित है, जो दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ और अलवर को आपस में जोड़ेगी। इस कॉरिडोर पर चलने वाली रैपिड रेल की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

यह वीडियो भी देखें :

मेट्रो से तेज चलेगी रैपिड रेल

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) एक अत्याधुनिक सेमी-हाई-स्पीड रेल नेटवर्क है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों के बीच बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। यह प्रणाली मौजूदा मेट्रो नेटवर्क की तुलना में कहीं अधिक तेज गति से संचालित होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप