जयपुर

RPSC सदस्य जसवंत राठी का निधन, गहलोत सरकार में हुई थी नियुक्ति

Jaswant Rathi Passed Away : राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का रविवार को सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर में निधन हो गया।

less than 1 minute read
RPSC सदस्य जसवंत राठी का निधन

Jaswant Rathi Passed Away : जयपुर से बड़ी ख़बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का आज रविवार को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। राठी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। ख़राब स्वास्थ्य की वजह से गुरुवार को जसवंत राठी को SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती किया गया था। डाक्टरों ने काफी प्रयास किया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका अंतिम संस्कार वैशाली नगर खातीपुरा के मोक्षधाम में किया जाएगा। जसवंत राठी के निधन पर सभी वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई। अशोक गहलोत के कार्यकाल में अक्टूबर 2020 में जसवंत राठी को RPSC सदस्य बनाया गया था। जसवंत राठी की पत्नी की मृत्यु भी कैंसर से ही हुई थी।

फ्रीलॉन्स पत्रकार थे जसवंत राठी

जसवंत सिंह राठी का जन्म 10 मार्च 1964 को जयपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह राठी है। वैशाली नगर जयपुर में उनका आवास है। राठी ने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। वे फ्रीलॉन्स पत्रकार रहे। उनके तीन पुत्रियां आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। 14 अक्टूबर 2020 से उन्हें RPSC सदस्य बनाया गया था।

जसवंत सिंह राठी कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे

आरपीएससी सदस्य रहने के दौरान जसवंत सिंह राठी कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे थे। उनको चेयरमेन का दायित्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूरा होने पर मिला था।

यह भी पढ़ें -

Published on:
02 Jun 2024 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर