जयपुर

Solar Power: राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, यहां लगेगा 2450 मेगावाट का सोलर पार्क

Rajasthan Solar Power: राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोलर पार्क में सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी विकसित की जाएगी।

less than 1 minute read
Jan 12, 2026
solar-park
Photo: AI generated

जयपुर। राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बीकानेर के पूगल में 2450 मेगावाट क्षमता का मेगा सोलर पार्क स्थापित किया जाएगा, जिस पर करीब 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के विकास के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निविदा जारी कर दी है।

सोलर पार्क में सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी विकसित की जाएगी। इससे पीक ऑवर्स के दौरान भी राज्य को निर्बाध और सुनिश्चित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

आधारभूत ढांचा और बिजली खरीद की व्यवस्था

इस परियोजना के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की सहायक कंपनी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी द्वारा आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। परियोजना के लिए 4394 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। यहां स्थापित होने वाली सौर एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण इकाइयों को राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के तंत्र से जोड़ा जाएगा। परियोजनाओं का विकास ‘बिल्ड, ओन एंड ऑपरेट’ मॉडल के तहत किया जाएगा।

ये होगा फायदा

इस प्रोजेक्ट से उत्पादित शत-प्रतिशत बिजली का 25 वर्षों के लिए क्रय राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आइटी सर्विसेज लिमिटेड की ओर से राज्य के डिस्कॉम्स के लिए किया जाएगा, जिससे डेवलपर्स को दीर्घकालिक राजस्व की सुनिश्चितता मिलेगी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
12 Jan 2026 07:54 am