जयपुर

Rajasthan News: गर्मी की छुट्टियां घटाने पर भड़के शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी, स्कूलों में अवकाश शुरू होते ही एक्शन मोड में आए शिक्षक

Teachers Protest: शिक्षकों ने बीएलओ कार्य, ग्रेड थर्ड शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने और अन्य प्रशासनिक दबावों पर नाराजगी जताई। अधिवेशन के पर्यवेक्षक एवं यूनियन के चूरू जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया ने कहा कि चूरू की तर्ज पर प्रदेशभर में बड़े संघर्ष की जरूरत है।

2 min read
May 22, 2026
Teachers Protest

Summer Vacation Cut In Rajasthan: राजस्थान में शिक्षकों के विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर अब बड़ा आंदोलन खड़ा होने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला स्तरीय महासमिति वार्षिक अधिवेशन सीकर में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई। अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अधिवेशन में शिक्षकों ने बीएलओ कार्य, ग्रेड थर्ड शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने और अन्य प्रशासनिक दबावों पर नाराजगी जताई। अधिवेशन के पर्यवेक्षक एवं यूनियन के चूरू जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया ने कहा कि चूरू की तर्ज पर प्रदेशभर में बड़े संघर्ष की जरूरत है। उनका कहना था कि सरकार शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही और लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: कोटा में सबसे कम और बाड़मेर में सबसे ज्यादा हो रही प्रसूताओं की मौत, जानिए क्या है हैरान करने वाली वजह ?

गर्मी की छुट्टियों में कटौती बना बड़ा मुद्दा

Rajasthan Education News: इस बार शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती किए जाने से शिक्षक संगठनों में भारी नाराजगी है। हर साल 17 मई से 30 जून तक कुल 45 दिन का अवकाश दिया जाता था, लेकिन इस बार इसे घटाकर 35 दिन कर दिया गया है। अब अवकाश 17 मई से 20 जून तक ही रहेगा। शिक्षक संगठनों का कहना है कि राजस्थान की भीषण गर्मी में यह फैसला अव्यावहारिक है और इससे शिक्षकों व विद्यार्थियों दोनों पर असर पड़ेगा।

स्कूल बंद होते ही आंदोलन की बढ़ी गति

शिक्षकों का कहना है कि अब तक स्कूल संचालित होने के कारण आंदोलन तेज नहीं किया जा सका, क्योंकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का डर था। लेकिन अब ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है, इसलिए शिक्षक संगठन खुलकर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। अलग-अलग संगठनों ने अवकाश अवधि में आंदोलन की रूपरेखा तय करनी शुरू कर दी है।

कोटा अधिवेशन में हो सकती है बड़ी घोषणा

प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 23 और 24 मई को कोटा में प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। वहीं राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए अवकाश कटौती का निर्णय व्यावहारिक नहीं है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती को पिलाया नशीला पेय, फिर किया बलात्कार
Published on:
22 May 2026 10:49 am
Also Read
View All