जयपुर

Rajasthan Tourism: राज्य सरकार का बड़ा कदम, धार्मिक और हेरिटेज पर्यटन के लिए 23 करोड़ रुपए स्वीकृत

Religious Tourism: रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर व अन्य स्थलों में होगी सुविधाओं और विकास की नई पहल। जयपुर, आमेर और प्रमुख धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा।
less than 1 minute read
Oct 04, 2025
Rajasthan tourism
टूरिज्म के मामले में राजस्थान देश में 5वें स्थान पर (फोटो-पत्रिका)

Heritage Tourism: जयपुर। राज्य सरकार ने धार्मिक और हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त विभाग ने पर्यटन विभाग को कुल 22.93 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार, सौन्दर्यकरण और विकास किया जाएगा।

राजधानी जयपुर में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाहरगढ़ और आमेर के संरक्षण एवं विकास कार्यों के लिए 4.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर के विकास के लिए 2.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना में हम्मीर महल से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक सुगम मार्ग निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सोलर पैनल एवं अन्य सुविधाओं का विकास शामिल है।

राजसमंद जिले के द्वारिकाधीश मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहमति दी गई है। मंदिर परिसर में बारादरी, फूड कोर्ट, पार्किंग, पेंटिंग और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।

राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार होगा​​ विकास कार्य

जिला / स्थानमंदिर / स्थलवित्तीय स्वीकृति (रुपये में)
बाड़मेररामदेवजी जन्मस्थली, रामदेरिया काश्मीर1.04 करोड़
जयपुरमाधोराजपुरा भोमिया जी मंदिर1.07 करोड़
पालीडोवा रामजी महाराज तीर्थ, बालरई (रानी)1.35 करोड़
सिरोहीचामुण्डा माताजी मंदिर99.94 लाख
उदयपुरनीमच माता मंदिर49.42 लाख
बाड़मेर (गुडामलानी)धुधलेश्वर महादेव56 लाख
बालोतराहल्देश्वर महादेव मंदिर53.50 लाख
पालीसुमेरपुर कुबाजी महाराज तीर्थ, देसूरी1.96 करोड़
डीग (कामां)बरौली धाऊ, ग्रामीण पर्यटन2.28 करोड़
भरतपुरपदम हवेली, जीर्णोद्धार2.65 करोड़
डीग (कामां)विमल कुण्ड, सौन्दर्यकरण2.01 करोड़
Updated on:
04 Oct 2025 07:29 pm
Published on:
04 Oct 2025 07:26 pm