जयपुर

राजस्थान में शिक्षकों को अब तक नहीं मिला फरवरी का वेतन, रोष

Rajasthan News : राजस्थान में शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। प्रशासनिक उदासीनता की वजह से शिक्षक होली भी सही तरीके से नहीं मना पाए। इसको लेकर शिक्षकों में काफी रोष है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 9:23 AM IST
Rajasthan TSP Area Teachers not Received their February Salary Yet Anger
File Photo

Rajasthan News : राजस्थान विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) ने टीएसपी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन आहरित करने की मांग की है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को सौंपा ज्ञापन

महामंत्री रुक्टा डॉ. बनय सिंह ने बताया कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, डूंगरपुर टीएसपी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन आहरित करने की मांग की है।

महाविद्यालय के शिक्षक आक्रोशित

डॉ. बनय सिंह ने कहा कि वेतन आहरित नहीं होने से होली पर्व भी सही तरीके से नहीं मना पाए। शिक्षकों के लिए यह निराशाजनक है। इस संबंध में कॉलेज शिक्षा राजस्थान के आयुक्त को सूचित किया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और उपेक्षा से महाविद्यालय के शिक्षक आक्रोशित हैं।

Updated on:
20 Mar 2025, 9:23 AM IST
Published on: