5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : 1 अप्रैल से बढ़ेगा राजस्थान में राशन डीलर्स का कमीशन, आदेश जारी

Food Security Scheme : खुशखबर। राजस्थान में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाया गया। 1 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Mar 2025, 8:39 AM IST

Good News Rajasthan Ration Dealers Commission increase from 1 April Order issued

Food Security Scheme : खुशखबर। राजस्थान में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाया गया। 1 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी। राजस्थान विधानसभा में फरवरी को पेश बजट की घोषणाओं का सरकार तेजी से क्रियान्वयन कर रही है, ताकि इसका फायदा आमजन को मिले। खाद्य विभाग ने बजट की घोषणा के अनुसार 37 दिन में ही राशन डीलर्स का कमीशन बढ़ा दिया है। खाद्य विभाग के आदेश के तहत अब राशन डीलर्स को प्रति क्विंटल कमीशन में 13.70 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब प्रति क्विंटल 137 रुपए की जगह 150.70 रुपए कमीशन मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

साथ ही अतिरिक्त 21 रुपए कमीशन भी मिलता रहेगा

राज्य सरकार वर्तमान में हर राशन डीलर को 100 किलोग्राम गेहूं का आवंटन करने पर 26 रुपए कमीशन देती है, जिसे अब 13.70 रुपए बढ़ाकर 39.70 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके अतिरिक्त केंद्र से मिलने वाला 90 रुपए और पॉश मशीनों से आवंटन करने पर मिलने वाला अतिरिक्त 21 रुपए कमीशन पहले की तरह ही मिलता रहेगा।

अब डीलर्स की आर्थिक समस्याएं कम होंगी - डिंपल शर्मा

अखिल भारतीय उचित मूल्य दुकानदार संघ अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने बताया कि बढ़ाए गए कमीशन में से 9.21 रुपए की कटौती वजन तोलने की मशीन और पोस मशीन के रख-रखाव के लिए होगी। डिंपल शर्मा ने कहा कि इससे डीलर्स की आर्थिक समस्याएं कम होंगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान हाईकोर्ट का 1241 शराब दुकानों की नीलामी पर रोक से इनकार

हर माह मिलता है 5 किलोग्राम गेहूं

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत केंद्र सरकार हर महीने फ्री गेहूं राशन दुकानों से आवंटन करती है। NFSA सूची से जुड़े लाभार्थियों को हर माह 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है।

यह भी पढ़ें :रेलवे का बड़ा तोहफा, जयपुर से भिवानी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा