
Railways Big Gift : खाटूश्याम जी मेले के चलते रेलवे एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। रेलवे जयपुर से भिवानी के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। जयपुर-भिवानी ट्रेन 16 से 31 मार्च तक (16 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 16 से 31 मार्च तक (16 ट्रिप) भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड़, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने होली पर ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के चलते काचीगुड़ा से हिसार के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार काचीगुड़ा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 मार्च को (1 ट्रिप) काचीगुड़ा से गुरुवार को शाम 5.30 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 2.05 बजे हिसार पहुंचेगी।
हिसार-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को (1 ट्रिप) हिसार से रविवार को रात 11.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 9.30 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।
Updated on:
11 Mar 2025, 12:19 PM IST
Published on:
11 Mar 2025, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.