जयपुर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, 36+ कार्यकर्ता हिरासत में

ABVP Protest Jaipur: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर ABVP और RLP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने 36 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। संगठन ने प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
2 min read
Aug 06, 2026
ABVP Protest Jaipur
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Rajasthan University Student Union Election: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेजी पकड़ रहे हैं। इसी मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर चढ़ गए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के द्वारा मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

प्रदर्शन के दौरान राजस्थान यूनिवर्सिटी में काफी हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों के गेट पर चढ़ने के बाद काफी अफरा-तफरी वाला माहौल रहा। इसके बाद प्रदर्शन आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ता जेएलएन मार्ग की तरफ निकलने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्रवाई करते हुए 36 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

चुनाव बहाल नहीं हुए तो प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

ABVP का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए तो संगठन बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। संगठन ने जयपुर से प्रदेशभर में आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। परिषद का कहना है कि अब छात्रसंघ चुनाव की मांग को और जोर-शोर से उठाया जाएगा और इसे पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों तक पहुंचाया जाएगा।

आमने-सामने आए ABVP और NSUI कार्यकर्ता

वहीं, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उदयपुर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का माहौल अचानक गरमा गया। दोपहर करीब 12 बजे ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पहले आर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद कुलपति कार्यालय पहुंचने पर झंडा हटाने की बात को लेकर फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

गरमाया हुआ है छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार आंदोलन हो रहे हैं। इससे पहले NSUI भी चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, निर्दलीय छात्र नेता भी अलग-अलग स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चर्चा में चल रहा था। ABVP के प्रदर्शन के बाद RLP के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। वहीं छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव उनका अधिकार है और अपनी इसी मांग को लेकर प्रदेशभर में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

Also Read
View All
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख