जयपुर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को चढ़ा होली का रंग, डीजे की धुन पर जमकर किया डांस

जयपुर के स्कूल और कॉलेजों में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। वहीं डीजे की धुनपर थिरकते नजर आए।

2 min read
Feb 27, 2026
यूनिवर्सिटी कैंपस में होली खेलते स्टूडेंट्स (फोटो-अनुग्रह सोलोमन)

जयपुर। राजधानी जयपुर में होली का उल्लास अब साफ नजर आने लगा है। होली की छुट्टियों से पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर पूरी तरह रंगों में सराबोर हो गया। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने घर लौटने से पहले जमकर होली खेली और उत्सव का आनंद लिया।

राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह से ही होली का माहौल बन गया था। छात्र-छात्राएं समूहों में एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। कहीं गुलाबी और हरे रंग उड़ते दिखे तो कहीं रंगों से सराबोर चेहरे होली की खुशियों को बयां कर रहे थे। कई छात्रों ने पारंपरिक अंदाज में गुलाल से होली खेली, जबकि कुछ ने रंगों के साथ त्योहार का जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें

Holi 2026: इस बार होली में ‘डिस्को गुलाल’ दिखा रहा कमाल, रंग बरसाने वाले पटाखे खींच रहे लोगों का ध्यान

डीजे की धुन पर डांस करते छात्र (फोटो- अनुग्रह सोलोमन)

कैंपस में मस्ती और उल्लास

होली के इस जश्न को डीजे की धुनों ने और खास बना दिया। लोकप्रिय होली गीतों और फिल्मी गानों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। पूरे परिसर में मस्ती, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। होली के रंगों के बीच छात्रों की मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था।

कैंपस गुलाल उड़ाते छात्र (फोटो-अनुग्रह सोलोमन)

घर जाने वाले हैं छात्र

छात्रों का कहना है कि परीक्षा और पढ़ाई के तनाव के बीच होली का यह मौका आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है। कई छात्र-छात्राएं होली की छुट्टियों के लिए अपने-अपने घरों की ओर रवाना होने वाले हैं, ऐसे में यूनिवर्सिटी में साथियों के साथ होली मनाना उनके लिए यादगार पल बन गया।

एकता और सौहार्द की भावना

राजस्थान यूनिवर्सिटी में खेली गई यह होली न सिर्फ रंगों का उत्सव रही, बल्कि दोस्ती, एकता और सौहार्द का संदेश भी देती नजर आई। पूरे कैंपस में देर तक होली के रंग और संगीत की गूंज बनी रही।

ये भी पढ़ें

Holi Train News Today: होली पर घर जाना होगा आसान! राजस्थान की इन ट्रेनों में बढ़ाए एक्स्ट्रा डिब्बे, देखें पूरी लिस्ट

Updated on:
27 Feb 2026 07:00 pm
Published on:
27 Feb 2026 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर